द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती एवं विविधता प्रदान करना चाहते हैं भारत और रूस: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने के लिये अपनी ब्लादिवोस्तोक यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को विविधता प्रदान करने और रिश्तों को और मजबूत बनाने की इच्छा को प्रदर्शित करती है। मोदी की रूस के इस सुदूर पूर्वी क्षेत्र की यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।  

इसे भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक मंदी को करें स्वीकार, कब तक खबरों की सुर्खियों से काम चलाएगी सरकार: प्रियंका

मोदी ने कहा, ‘‘मैं पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने वाले वैश्विक नेताओं के साथ बैठक तथा इसमें हिस्सा लेने वाले भारतीय उद्योगों एवं कारोबारी प्रतिनिधियों से चर्चा के लिए भी उत्सुक हूं। ’’उन्होंने कहा कि यह मंच रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में कारोबार एवं निवेश अवसरों के विकास पर जोर देने तथा इस क्षेत्र में भारत और रूस के बीच साझा लाभ के लिये सहयोग बढ़ाने का व्यापक अवसर प्रदान करता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम दोनों देशों के बीच शानदार संबंध हैं जो हमारे विशेष एवं विशिष्ट सामरिक संबंधों से जुड़े मजबूत आधार पर हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग जैसे सामरिक क्षेत्रों में व्यापक सहयोग हैं। हमारे बीच कारोबार एवं निवेश के क्षेत्र में गहरे संबंध है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह