इंडिया बी ने देवधर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में इंडिया ए को 108 रनों से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

रांची। इंडिया बी ने रूतुराज गायकवाड़ और बाबा अपराजित के शतकों की बदौलत गुरूवार को यहां देवधर ट्राफी के शुरूआती वनडे में इंडिया ए पर 108 रन से शानदार जीत हासिल की। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर इंडिया बी ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 302 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया जिसमें सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ ने 122 गेंद में 113 रन और अपराजित ने 101 रन (101 गेंद) की पारी खेली। इसके जवाब में इंडिया ए की टीम 47.2 ओवर में 194 रन पर सिमट गयी जिसमें रूश कलारिया (20 रन देकर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (30 रन देकर दो विकेट) ने पांच विकेट हासिल किये। 

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने बताया की कैसे सफल रहेगा भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच

केदार जाधव (05) भी जल्दी पवेलियन पहुंच गये जबकि 48वें ओवर में अपराजित रन आउट हुए। विजय शंकर (26) पारी की अंतिम गेंद पर आउट हुए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ए की टीम ने अच्छी शुरूआत की लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गंवा दिये। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (20) और देवदत्त पड्डीकल (10) के विकेट जल्दी गिर गये और टीम का स्कोर दो विकेट पर 42 रन हो गया। विष्णु विनोद भी देर तक नहीं टिक सके। इसके बाद विहारी और अमनदीप खरे (25) ने टीम को उबारने की कोशिश की और स्कोर 100 रन तक ले गया। 39वें ओवर तक इंडिया ए ने आधी टीम के विकेट गंवा दिये और फिर इन झटकों से नहीं उबर सकी। इंडिया ए का सामना अब शुक्रवार को दूसरे मैच में इंडिया सी से होगा। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प