गेहूं के निर्यात पर केंद्र सरकार ने लगाई तत्काल रोक, जानिए अचानक क्यों लेना पड़ा यह फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

नयी दिल्ली।भारत ने घरेलू स्तर पर बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों के तहत गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। आधिकारिक अधिसूचना से यह जानकारी मिली है। हालांकि, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 13 मई को जारी अधिसूचना में कहा, “इस अधिसूचना की तारीख या उससे पहले जिस खेप के लिए अपरिवर्तनीय ऋण पत्र (एलओसी) जारी किए गए हैं, उसके निर्यात की अनुमति होगी।” डीजीएफटी ने कहा, “गेहूं की निर्यात नीति पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाता है...।”

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में शामिल 2 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

उसने यह भी स्पष्ट किया कि भारत सरकार द्वारा अन्य देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए और उनकी सरकारों के अनुरोध के आधार पर दी गई अनुमति के आधार पर गेहूं के निर्यात की अनुमति दी जाएगी। एक अलग अधिसूचना में डीजीएफटी ने प्याज के बीज के लिए निर्यात शर्तों को आसान बनाने की घोषणा की। डीजीएफटी ने कहा, ‘‘प्याज के बीज की निर्यात नीति को तत्काल प्रभाव से सीमित श्रेणी के तहत रखा जाता है।’’ पहले प्याज के बीज का निर्यात प्रतिबंधित था।

प्रमुख खबरें

पंजाब में विकास की नई रफ्तार! Lakshmi Niwas Mittal का 2,600 करोड़ के निवेश का एलान, 500 पेट्रोल पंप भी खोलेगी HMEL

March Vivah Muhurat 2026: बस 8 दिन बजेगी शहनाई, फिर खरमास लगते ही लग जाएगा Break

Rahul Gandhi का Modi सरकार पर तीखा वार, US Deal के लिए कृषि को कर रहे कुर्बान

दोस्ती का सेफ पैसेजट, Iran ने भारत के लिए खोला Strait of Hormuz का रास्ता, 2 LPG टैंकरों को मिली सुरक्षित निकलने की मंज़ूरी