Asia Cup Hockey: पिछली हार का भारत ने लिया बदला, सुपर 4 के मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया

By अंकित सिंह | May 28, 2022

भारत ने पुरुष हॉकी एशिया कप में आज सुपर 4 चरण के अपने पहले मुकाबले में एशियाई खेलों के चैंपियन जापान को 2-1 से हरा दिया है। यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही भारत ने जापान से बदला भी ले लिया है। लीग मुकाबलों में जापान ने भारत को 5-2 से हराया था। आज का मुकाबला दिलचस्प और रोमांचक भी रहा। पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों की ओर से एक-एक गोल दागा गया था। भारत की ओर से पहले 8 मिनट के अंदर ही मनजीत ने गोल दागा और जबकि जापान की ओर से 18 मिनट में गोल दागा गया। इसके बाद से पहले क्वार्टर में स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया था।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!