दुनिया की 'कोरोना कैपिटल' बना भारत, विफलता पर जवाब दें PM मोदी: रणदीप सुरजेवाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 40 लाख के पार चले जाने के बाद सोमवार को कहा कि भारत दुनिया का ‘कोरोना कैपिटल’ बन गया है और इससे कारगर ढंग से निपटने में ‘विफलता’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार से यह सवाल भी किया कि कोरोना पर नियंत्रण कैसे पाया जाएगा और ‘डूबती अर्थव्यवस्था’ को कैसे उबरा जाएगा? उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी जी ने कहा था, ‘‘महाभारत का युद्ध 18 दिन चला था। कोरोना से युद्ध जीतने में 21 दिन लगेंगे।’’ 166 दिन बाद भी समूचे देश में ‘कोरोना महामारी की महाभारत’ छिड़ी है, लोग मर रहे हैं, पर मोदी जी मोर को दाना खिला रहे हैं। कोरोना से युद्ध तो जारी है, पर सेनापति नदारद हैं।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बगैर सोचे, बगैर समझे, बगैर विचार विमर्श के मात्र तीन घंटे के नोटिस पर लागू किए गए लॉकडाउन से कोरोना महामारी रुकी नहीं, बल्कि इसने देश की अर्थव्यवस्था व लोगों के रोजगार की कमर पूरी तरह से तोड़ दी। इसका कारण यह प्रधानमंत्री की विफल नेतत्व है। सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘नेतृत्व की इस विफलता का मोदी जी जवाब दें। देश को बताएं कि कोरोना पर नियंत्रण कैसे पाया जाएगा? कोरोना संक्रमण की विस्फोटक स्थिति पर कैसे काबू पाएंगे? कोरोना संक्रमण को करोड़ों में जाने से कैसे रोकंगे?कोरोना से हो रही बेतहाशा मौतों पर कैसे नियंत्रण होगा? डूबती अर्थव्यवस्था को कैसे उबारेंगे? क्या कोई हल है या फिर भगवान पर इल्जाम लगा देंगे?’’ 

इसे भी पढ़ें: देश को संकट में डालकर शुतुरमुर्ग बन जाती है मोदी सरकार: राहुल गांधी 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 90,802 मामले सामने आने के बाद सोमवार को इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या 42,04,613 हो गई। जबकि पिछले 24 घंटों में 1,016 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 71,642 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू