देश को संकट में डालकर शुतुरमुर्ग बन जाती है मोदी सरकार: राहुल गांधी

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार देश को संकट में पहुंचाकर समाधान ढूंढने के बजाय शुतुरमुर्ग बन जाती है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और जीडीपी विकास दर में भारी गिरावट को लेकर सोमवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा समय में देश हर गलत दौड़ में आगे है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी सरकार देश को संकट में पहुंचाकर समाधान ढूंढने के बजाय शुतुरमुर्ग बन जाती है। हर ग़लत दौड़ में देश आगे है- कोरोना संक्रमण के आंकड़े हो या जीडीपी में गिरावट।’’ 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- भारत की असंगठित अर्थव्यवस्था पर दूसरा बड़ा हमला है जीएसटी 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 90,802 मामले सामने आने के बाद सोमवार को इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या 42,04,613 हो गई। जबकि पिछले 24 घंटों में 1,016 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 71,642 हो गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़