By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और अन्य मांगों को लेकर 30 अक्टूबर को त्रिपुरा में रैली आयोजित करेगा। गठबंधन के दो वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। त्रिपुरा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जितेंद्र चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर नागरिकों के मतदान के अधिकार कथित रूप से छीने जा रहे हैं, जिससे देश राष्ट्रीय संकट की ओर बढ़ रहा है।
वैध मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का यह कदम चुनावों में भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ, तो हम इसके खिलाफ जोरदार आवाज उठाएंगे।’’ कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ देशभर में लोगों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। साहा ने कहा, ‘‘त्रिपुरा में आंदोलन तेज करने के लिए हम 30 अक्टूबर को पांच सूत्री मांगपत्र के साथ एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी।
इसमें ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा शामिल करने की मांग भी की जाएगी।’’