By अभिनय आकाश | Apr 25, 2022
भारतीय वायुसेना ने अपने एमआई 17 हेलीकॉप्टर के फ्लीट में एक अतिरिक्त प्रणाली जोड़ने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्रगत अब भारत के एमआई 17 हेलीकॉप्टर्स में इजरायल की स्पाइक नॉन लाइन ऑफ साइट मिसाइल्स को शामिल किया जाएगा। मूलत: ये एक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल्स होंगे। जिनका इस्तेमाल भारत के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से किया जाएगा। इनकी रेंज करीब 30 किलोमीटर की बताई जा रही है। यानी की ये एक लॉन्ग रेंज की एंटी टैंक मिसाइल होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन्हें मुख्यत: पहाड़ी इलाकों में तैनात किया जाएगा। ताकी दुश्मनों के टैंक, सैन्य वाहनों को आसानी से निशाना बनाया जा सके।
इसके सेना की तैयारियों को धार देने के लिए बोइंग ने एक बार फिर से भारतीय सेना के लिए 60 की संख्या में अपाचे एयर 64 हैलीकॉप्टर्स का ऑफर किया है। बोइंग की तरफ से कहा गया है कि अगर भारत बड़ी संख्या में इन अटैक हेलीकॉप्टर्स का ऑर्डर देता है तो उनकी कैम्बैट कैपेब्लिटी कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी। इसके अलावा भारतीय वायुसेना को लॉन्गबो रडार की जरूरतों के बारे में सुझाव दिया है। ये सारी जरूरतें बोइंग के द्वारा पूरी की जा सकती हैं।