कोरोना से जंग में अफगानिस्तान की मदद को आगे आया भारत, भेजी कोवैक्सीन की पांच लाख डोज

By अभिनय आकाश | Jan 01, 2022

अफगानिस्तान को भारत ने वैक्सीन भेजी है। भारत ने शनिवार को काबुल में इंदिरा गांधी चिल्ड्रन हॉस्पिटल को कोविड -19 टीकों की 500,000 खुराक भेजी है और आने वाले हफ्तों में अफगानिस्तान के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रूप में 500,000 और टीकें भेजने का वादा किया गया है। तालिबानी शासन आने के बाद भारत की तरफ से अफगानिस्तान को वैक्सीन की पहली खेप भेजी है। टीकों को ईरान की महान एयर की उड़ान के माध्यम से काबुल भेजा गया था क्योंकि वर्तमान में भारत और अफगानिस्तान के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है। भारत ने पहले उसी अस्पताल में 1.6 टन जीवन रक्षक दवाएं भेजी थीं, जिसकी तालिबान ने प्रशंसा की थी। 

इसे भी पढ़ें: तीसरी लहर से पहले भारत को मिले 3 नए हथियार, कोर्बेवैक्स, कोवोवैक्स और मोलनुपिराविर के बारे में सबकुछ जानिए

11 दिसंबर को, भारत सरकार ने काबुल में इंदिरा गांधी बाल स्वास्थ्य संस्थान को एक विशेष चार्टर उड़ान से 1.6 टन दवाएं भेजीं, जिसमें अफगानिस्तान के तालिबान के अधिग्रहण के बाद भारत में फंसे 85 अफगान नागरिकों को भी लाया गया था। इसी फ्लाइट से एक दिन पहले 104 लोग, जिनमें ज्यादातर अफगान सिख और हिंदू थे, काबुल से नई दिल्ली लाए थे। शनिवार को दिए गए टीकों की तरह दवाएं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के माध्यम से भेजी गईं। 

प्रमुख खबरें

Oscar 2027: मराठी फिल्म गोंधल की ऑस्कर में एंट्री! निर्देशक संतोष डावखर बोले- मुझे पहले दिन से था भरोसा...

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट