भारत घुड़सवारी में ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल कर सकता है: फवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2019

नयी दिल्ली। एशियाई खेलों के रजत पदकधारी फवाद मिर्जा को लगता है कि अगर सभी चीजें उनके हिसाब से होती हैं तो भारत घुड़सवारी में भी ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल कर सकता है। वर्ष 1983 के बाद वह पिछले साल एशियाई खेलों में व्यक्तिगत पदक हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बने और उन्होंने टीम स्पर्धा में देश को दूसरे स्थान पर पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

इसे भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों ने जेटली को सम्मान देते हुए हाथ में बांधी काली पट्टी

फवाद ने कहा कि इस समय मेरा ध्यान 2020 तोक्यो ओलंपिक खेलों के चयन पर लगा है। हम इसे हासिल कर सकते हैं लेकिन यह काफी चीजों पर निर्भर करता है जैसे कि घोड़ों को काफी लंबी यात्रा करनी होगी। उनके ओलंपिक क्वालीफिकेशन की उम्मीद को तब करारा झटका लगा जब उनकी पसंद का घोड़ा ‘सेगनूर मेडिकोट’ को चोट लग गयी जिससे उन्होंने एशियाई खेलों का पदक जीता था। 

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों रोहित शर्मा को मिलना चाहिए टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौका

फवाद को फिर भी लगता है कि ओलंपिक की तैयारियों के लिये उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य घोड़ा बाहर हो गया तो यह काफी मुश्किल है लेकिन अगर सबकुछ अच्छा रहा तो ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया जा सकता है। अभी तक तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं और जो भी होना होगा, वो होगा।

 

प्रमुख खबरें

रिश्तों में तल्खी के बीच बांग्लादेश जाएंगे जयशंकर, पूर्व PM खालिदा जिया के जनाजे में होंगे शामिल

अयोध्या में फिर होगा भव्य कार्यक्रम, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

BMC polls: अठावले नाराज नहीं, पर सीटों पर आरपीआई का दबाव! सुलह की कोशिशें जारी

अचानक भारत ने दागी ऐसी खतरनाक मिसाइल, कांप उठा पाकिस्तान-बांग्लादेश