भारत ने ऐतिहासिक वनडे श्रृंखला जीतने का जश्न ‘हाउज द जोश’ से मनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2019

वेलिंगटन। भारत ने न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक वनडे श्रृंखला जीतने का जश्न बालीवुड फिल्म ‘उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक’ के मशहूर डायलॉग ‘हाउज द जोश’ बोलते हुए मनाया। भारत ने रविवार को पांचवें और अंतिम वनडे में 35 रन की जीत से पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीती, यह न्यूजीलैंड की सरजमीं 1967 में दौरा शुरू करने के बाद सभी प्रारूपों में उनकी सबसे बड़ी जीत है।

यह भी पढ़ें: विश्व कप की तैयारी के लिये मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना चाहते थे: रोहित

विक्की कौशल ने अपने टाइमलाइन पर बीसीसीआई की वीडियो पोस्ट की और लिखा, ‘‘हमारी भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा देश का ‘जोश’ ‘सुपर हाई’ (ऊंचा) रखती है और हम सभी को गौरवान्वित करती है। इस शानदार जीत के लिये बधाई। इंडिया !!! इंडिया !!!।’’ 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand