भारत-चीन है जेनोफोबिक, बाइडेन ने अर्थव्यवस्था को लेकर दिया अटपटा बयान, कहा- बाहरी लोगों से नफरत करने की वजह से ही...

By अभिनय आकाश | May 02, 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि भारत, चीन, रूस और जापान से ज़ेनोफोबिया ने उनके आर्थिक विकास को रोक दिया है। बाइडेन ने कहा कि चीन आर्थिक रूप से क्यों इतना मंद है, जापान को क्यों परेशानी हो रही है, रूस को क्यों, भारत को क्यों, क्योंकि वे ज़ेनोफ़ोबिक हैं। वे अप्रवासी नहीं चाहते. अप्रवासी ही हमें मजबूत बनाते हैं। बता दें कि जेनोफोबिया से ग्रसित उन्हें कहा जाता है जो अजनबियों से डरते या बाहरी अपरिचित व्यक्तियों से नफरत करते हैं। यानी बाइडेन ने भारत को एक ऐसा देश बताया है जो दूसरे देशों के लोगों से नफरत करता है। 

इसे भी पढ़ें: Southern China में राजमार्ग ढहने से कम से कम 36 लोगों की मौत

इससे ठीक उलट बाइडेन ने प्रवासियों के मुद्दे पर अधिक मानवीय रुख की वकालत की है। सत्ता में आने के बाद से बाइडेन ने प्रवासियों पर ट्रम्प-युग की कार्रवाई को कम कर दिया है और नई पैरोल नीतियां पेश की हैं, जो कुछ प्रवासियों को मानवीय कारणों से कानूनी रूप से प्रवेश करने की अनुमति देती हैं। हालाँकि, शोध से पता चलता है कि बाइडेन को बेरोजगारी और आप्रवासन को लेकर मतदाताओं की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एपी-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च के एक सर्वेक्षण में पाया गया कि आधे से अधिक अमेरिकी वयस्क सोचते हैं कि बाइडेन के राष्ट्रपति पद ने देश को रहने और आप्रवासन की लागत पर नुकसान पहुंचाया है।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub