भारत-चीन तकरार: रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री की आपात बैठक, सेना प्रमुख का पठानकोट दौरा रद्द

By अंकित सिंह | Jun 16, 2020

लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। इसे चीन की सीमा पर लगभग 45 साल बाद, भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों की शहादत की संभवत: पहली घटना माना जा रहा है। इससे पहले 1975 में अरुणाचल प्रदेश में तुलुंग ला में हुए संघर्ष में चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे। सेना ने कहा कि चीन को भी नुकसान हुआ है। हालांकि कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। इस घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ बैठक की है। पूर्वी लद्दाख के घटनाक्रमों पर चर्चा की गई। इस बीच सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की पठानकोट सैन्य स्टेशन की यात्रा रद्द कर दी गई है। आज दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेंगे। इसी बैठक में रक्षा मंत्री प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को सभी घटनाक्रमों की जानकारी देंगे। सेना के सूत्र ने कहा है कि भारत और चीन के प्रमुख जनरल लद्दाख के गलवान घाटी और अन्य क्षेत्रों में स्थिति को सामान्य करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। चीन ग्लोबल टाइम्स ने अपने विदेश मंत्री को क्वोट किया कि चीन और भारतीय पक्ष ने सीमा पर बनी स्थिति को सही करने और सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए बातचीत के माध्यम से द्विपक्षीय मुद्दों को हल करने पर सहमति जताई है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR