लद्दाख के पैंगोंग सो इलाके से चीनी सैनिकों की वापसी का तरीका तय, भारत-चीन के बीच होगी कोर कमांडर बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2020

नयी दिल्ली। भारत और चीन पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो इलाके से चीनी सैनिकों की वापसी का तरीका तय करने के लिए अगले सप्ताह उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता कर सकते हैं। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को इस आशय की जानकारी दी। क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लक्ष्य से पूर्वी लद्दाख में संघर्ष वाली जगह से सेनाओं की वापसी को लेकर अभी तक दोनों देशों की सेनाओं के शीर्ष सैन्य कमांडरों के बीच चार चरण की वार्ता हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: चीन को बड़ा झटका, भारत में शुरू हुआ Apple iPhone 11 का निर्माण

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि गलवान घाटी और कुछ अन्य स्थानों, जहां संघर्ष हुआ था, से चीन की सेना वापस जा चुकी है, लेकिन पैंगोंग सो इलाके में फिंगर पांच से फिंगर आठ तक के क्षेत्र से चीनी सैनिकों की वापस उस तरह से नहीं हो रही है, जैसा कि भारत ने मांग की थी।

प्रमुख खबरें

Fashion Tips: Office Meeting हो या Dinner Date, ये 5 ट्रेंडी बैग्स आपके स्टाइल में लगा देंगे चार चांद

H-1B Visa पर भारी शुल्क से नौकरियां बाहर जाने की आशंका, FIIDS ने चेताया

Mayawati की Hijab विवाद पर नसीहत: Ambedkar का संविधान सबको समान अधिकार देता है

Pakistan के PIMS Hospital में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका