पाकिस्तान और चीन का आर्थिक गलियारा पूरी तरह से अवैध, भारत ने तीसरे पक्ष को शामिल करने पर जताई नाराजगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

नयी दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से होकर गुजर रहे अरबों डॉलर के आर्थिक गलियारे संबंधी परियोजनाओं में अन्य देशों को जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों को लेकर मंगलवार को चीन और पाकिस्तान की निंदा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत इस प्रकार की गतिविधियां ‘‘स्वाभाविक रूप से अवैध, अनुचित और अस्वीकार्य’’ हैं। सीपीईसी के अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं समन्वय संबंधी संयुक्त कार्य समूह की डिजिटल माध्यम से तीसरी बैठक शुक्रवार को हुई थी।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood: Patna के गांधी घाट पर गंगा ने तोड़ा उच्चतम जलस्तर का रिकॉर्ड, 11 जिलों में संकट

CBI ने Subhash Chandra पर दर्ज की FIR, LIC Housing Finance से धोखाधड़ी का आरोप

उत्तर प्रदेश 2027: चुनावी बिसात और बदलते समीकरण

मुझे झूठे वादे मत सुनाओ, MPLADS फंड खर्च न होने पर भड़कीं Kangana Ranaut, मंडी के अधिकारियों को लगाई फटकार