कश्मीर का राग अलापने वाले इमरान ने अब BCCI पर साधा निशाना, कहा- विश्व क्रिकेट पर भारत का दबदबा

By निधि अविनाश | Oct 13, 2021

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का इस समय क्रिकेट काफी रोचक विषय बना हुआ है। हमेशा कश्मीर का राग अलापने वाले इमरान खान ने अब क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है। आपको यह तो पता ही होगा कि  न्यूजीलैंड और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों ने अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था जिसको लेकर पाक पीएम इमरान खान काफी निराश हुए लेकिन उन्होंने एक बड़ा बयान जारी कर कहा कि, पैसा इस समय सबसे बड़ा खिलाड़ी है। इमरान के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और वे क्रिकेट की दुनिया को नियंत्रित करते हैं। पाकिस्तानी मीडिया को संबोधित करते हुए इमरान ने आगे कहा कि, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ ऐसा करने की हिम्मत कभी नहीं करता। उन्होंने कहा , इंग्लैंड जानता है कि BCCI आर्थिक रूप से मजबूत है और पैसा अब सबसे बड़ा खिलाड़ी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड सबसे अमीर है। वे अब क्रिकेट की दुनिया को नियंत्रित कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत