कराची में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़: पाकिस्तान ने भारत में मुस्लिम समुदाय की स्थिति पर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

इस्लामाबाद। कराची में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की खबर पर भारत की ओर से दिए गए बयान को पाकिस्तान ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत में “मुस्लिम समुदाय की स्थिति” पर सवाल उठाए हैं। कराची में बुधवार को कोरंगी थाना क्षेत्र के ‘जे’ इलाके में स्थित श्री मारी माता मंदिर में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की थी। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पूजास्थल पर किए गए एक और हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे “धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का एक और मामला बताया था।”

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन की मदद करने वालों थोड़ा सावधान! दो ब्रिटिश नागरिकों को रूस ने सुनाई मौत की सजा

मंत्रालय ने कहा, “हमलावरों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। वे कानून के शिंकजे से बच नहीं सकते और सरकार उनके साथ सख्ती से पेश आएगी।” पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को आत्मचिंतन करने और अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों, जीवन और उपासना स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व पदाधिकारियों की ओर से हाल ही में दिए गए बेअदबी के बयान की शीर्ष नेतृत्व और भारत सरकार द्वारा एकमत से निंदा करना भारत में मुस्लिमों की परेशानी का समाधान निकालने की दिशा में उठाया गया पहला कदम होगा।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi का विदाई मैच: Argentina ने Benin को 3-0 से हराया

Pitru Paksha में जन्मे बच्चे होते हैं बेहद भाग्यशाली, मिलता है पूर्वजों का विशेष आशीर्वाद

Sourav Ganguly बोले: Delhi Capitals कोच और CAB अध्यक्ष पद में हितों का टकराव नहीं

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List