भारत कोविड संकट से उबरकर पूरे दमखम के साथ वापसी करेगा: सीईओ, Deloitte

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

वाशिंगटन। परामर्श सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी डेलॉयट के सीईओ पुनीत रंजन ने कहा कि भारत पूरे दमखम के साथ कोविड-19 संकट से उबरेगा और 21वीं सदी निश्चित रूप से ‘‘भारत की सदी’’ है। रंजन ने कहा कि भारत सरकार ने कोविड-19 महामारी से पैदा हुई चुनौतियों का सामना करने में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय मूल के अमेरिकी दिग्गज कारोबारी एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह भारत की सदी है और मैं इसके बारे में आश्वस्त हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से अपनी (भारतीय) विरासत को देखते हुए थोड़ा पक्षपाती हूं, लेकिन मुझे सच में पूरा भरोसा है कि यह भारत की सदी है, क्योंकि भारत में बड़ी संख्या में प्रतिभावान नौजवान हैं, और यहां पिछले 75 वर्षों से लोकतांत्रिक परंपरा कायम है।’’ रंजन ने कहा कि महामारी ने सभी को प्रभावित किया है, और भारत में सरकार ने जिस तरह से लॉकडाउन लागू किया तथा यहां की बड़ी आबादी को देखते हुए महामारी ने देश को बुरी तरह प्रभावित किया।

प्रमुख खबरें

Surinder Choudhary ने ED मामले में भाई का किया बचाव, कहा चुनिंदा निशाना बनाया

Sweden School में तलवार से हमला, 17 वर्षीय छात्रा की मौत और तीन घायल

Surinder Choudhary ने Kishtwar कांड पर दी चेतावनी, बच्चों पर हिंसा नहीं होगी बर्दाश्त

Manipur CM Y Khemchand Singh बोले, बिना संवाद शांति और विकास संभव नहीं