इंडिया की क्रिकेट टीम को लगा जोर का झटका, हारे हुए मैच को जितवा देने वाला क्रिकेटर कई महीनों के लिए हुआ बाहर

By रेनू तिवारी | Jun 30, 2022

नयी दिल्ली। आईपीएल 2022 में  गुजरात और लखनऊ दो नयी टीमों ने शानदार एंट्री की और बरसों से चली आ रही चेन्नई और मुंबई के बीच सीरीज जीतने की होड़ की कहानी को चुनौती दी। पिछले कुछ सालों में मैच तो 10 टीमें खेलती थी लेकिन कॉम्पटिशन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ही होता था लेकिन लगातार चली आ रही प्रथा को गुजरात ने तोड़ा और पहली बार खेलने वाली टीम ने आइपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा के एल राहुल की कप्तानी में उनकी नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी सेमीफाइल में जगह बनायी लेकिन मामलू चूक से टीम फाइनल में नहीं पहुंच पायी। सीरीज के दौरान के एल राहुल और उनकी टीन ने बहुत बढ़िया खेला। के एल राहुल ने कई शतक लगाए और हारे हुए मैच को भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से जितवा दिया। आइपीएल में दमदार खेलने वाले के एल राहुल भारत के लिए नहीं खेल रही हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के साथ भारत में खेली जा रही सीरीज का भी के एल राहुल हिस्सा नहीं थे। अब लग रहा है उन्हें चोट के कारण लंबा आराम दे दिया गया हैं। 

इसे भी पढ़ें: UN की रिपोर्ट का दावा, भारत की शहरी आबादी 2035 तक 67.5 अरब हो जाने का अनुमान

भारत लौटने पर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की खेल विज्ञान टीम के प्रमुख डॉ. नितिन पटेल की अगुआई में उनका रिहैबिलिटेशन शुरू होगा। राहुल की वापसी की समय सीमा तय नहीं की जा सकती लेकिन मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का मानना है कि उन्हें भारतीय टीम की ओर से वापसी करने में कुछ और महीने का समय लग सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई को नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘वह कुछ दिन आराम करेगा और फिर एनसीए में उसका रिहैबिलिटेशन शुरू होगा। नियमित नेट सत्र शुरू करने से पहले कुछ हफ्तों का समय लगेगा और देखते हैं कि क्या वह एशियाई कप के लिए वापसी कर पाएगा। लेकिन अभी यह तय नहीं है।’’ राहुल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं और आस्ट्रेलिया में आगामी टी20 विश्व कप में उनके अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Monsoon Update | मुंबई में मॉनसून का काउंटडाउन! अगले 48 घंटों में दस्तक दे सकता है दक्षिण-पश्चिम मॉनसून, IMD ने दी अहम जानकारी

मैसूर में खौफनाक त्रासदी! शादी से ठीक एक दिन पहले होने वाली दुल्हन और माता-पिता ने किया सुसाइड! पड़ोसी युवक गिरफ्तार

Bharat Tiwari Encounter Controversy | गैंगस्टर या जनता की आवाज़? बिहार में हुई इस मौत पर क्यों उबला देश, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

Lucknow Aliganj Fire | साथ पढ़े, साथ काम किया और साथ ही दुनिया छोड़ गए कानपुर के दो पक्के दोस्त, माँ को अब तक नहीं दी गई बेटे की मौत की खबर