घर में घुसकर 60 साल की बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या, धारधार हथियार से किया वार

murder
Google common license

मुजफ्फरनगर में कुछ अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग महिला की उसी के घर में घुसकर हत्या कर दी।इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया था। हालांकि, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने पर वह मान गए और शव को पुलिस के हवाले कर दिया।

मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने 60 वर्षीय एक महिला की उसी के घर में घुसकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र में कैलाश नगर गांव में बुजुर्ग महिला उर्मिला बुधवार रात अपने घर में खाना बना रही थी, तभी कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए और धारदार हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: उदयपुर में एक दर्जी की निर्मम हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में भी बढ़ाई गई सतर्कता

उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला के बेटे राजू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया था। हालांकि, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने पर वह मान गए और शव को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि उर्मिला अपने तीन बेटों के साथ रहती थीं। उनके पति की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़