श्रीलंकाई मछुआरों ने भारतीय नौसेना पर लगाए गंभीर आरोप, भारत ने खबरों को दिया साफ झूठ करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

कोलंबो। भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका के स्थानीय मीडिया में आई उन खबरों को ‘साफ झूठ’ करार दिया, जिनमें कहा गया था कि भारत की नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंका के मछुआरों के समूह के साथ मारपीट की है। भारत ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। श्रीलंका के 13 स्थानीय मछुआरों के एक समूह ने दावा किया था कि मछली पकड़ने के जहाज ‘थुशान 1’ और ‘थुशान 2’ पर सवार होकर वे सात मई को समुद्र में उतरे थे और चार जून को डिएगो गार्सिया के निकट अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में भारतीय नौसेना ने उनके साथ मारपीट की।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका को दी खुली चुनौती, टकराव की स्थिति

मीडिया में कथित घटना की खबरें आने के बाद मत्स्यपालन मंत्रालय में सचिव इंदु रथनायक ने स्थानीय मीडिया से कहा कि रिपोर्ट की छानबीन के बाद इस बारे में भारत से बात की जाएगी। इससे पहले कई भारतीय मछुआरे आरोप लगा चुके हैं कि श्रीलंका सीमा के निकट मछली पकड़ने पर उन पर श्रीलंका की नौसेना ने हमला किया। मछली पकड़ते वक्त असावधानीवश एक दूसरे के जल क्षेत्र में जाने पर दोनों देशों के मछुआरे गिरफ्तार किए जाते रहे हैं। इस तरह की घटनाओं के बाद द्विपक्षीय संबंधों में मछुआरों का मुद्दा तनाव का प्रमुख विषय बन गया है। इस साल जनवरी में विदेश मंत्री एस. जयशंकर श्रीलंका आए थे और उन्होंने मत्स्यपालन मंत्री डगलस देवानंद से मुलाकात की थी। जयशंकर ने मछुआरों से जुड़ा मुद्दा उठाया था और मत्स्यपालन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की थी।

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार