भारत की कूटनीतिक जीत! US ने Russia से लिंक पर 4 भारतीय कंपनियों से हटाए Sanctions

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2026

अमेरिकी वित्त विभाग ने अपने नवीनतम प्रतिबंध अपडेट के तहत चार भारतीय संस्थाओं को अपनी विशेष रूप से नामित नागरिकों (एसडीएन) की सूची से हटा दिया है। जिन कंपनियों को लिस्ट से हटाया गया है, उनमें हैदराबाद की RRG इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड, अहमदाबाद की गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड और दिल्ली की शौर्य एयरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। यह कदम उन चार कंपनियों के US के 'ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल' (OFAC) की प्रतिबंध सूची में शामिल होने के लगभग दो साल बाद उठाया गया है। 2024 में OFAC ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 14024 के तहत 21 भारतीय संस्थाओं – जिनमें 19 कंपनियाँ और दो व्यक्ति शामिल थे – पर प्रतिबंध लगाए थे। यह आदेश उन लोगों को निशाना बनाता है जिन पर रूसी सरकार को वित्तीय, सामग्री, तकनीकी या अन्य सहायता देने का आरोप है।

ट्रेजरी के ऑफिस ऑफ़ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) ने कहा कि उसने जनवरी से मार्च 2026 की अवधि के लिए 'ट्रेड सैंक्शंस रिफॉर्म एंड एक्सपोर्ट एनहांसमेंट एक्ट' (TSRA) के तहत लाइसेंसिंग गतिविधियों पर अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी की है। 

इसे भी पढ़ें: 'जरूरत पड़ी तो ईरान पर फिर करेंगे हमला', अमेरिका-तेहरान शांति वार्ता के बीच Benjamin Netanyahu की खुली चेतावनी

दो कंपनियां सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियां हैं

प्रतिबंध सूची से हटाई गई चार भारतीय कंपनियों में से दो - गैलेक्सी बियरिंग्स लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड - सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियां हैं। लोकेश मशीन्स के ग्राहकों में कई वैश्विक निर्माता शामिल हैं, जिनमें अमेरिका स्थित जॉन डीरे और कमिंस, स्वीडन की वोल्वो और जापान की होंडा और सुजुकी शामिल हैं। एक और डीलिस्टेड कंपनी, RRG इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज़, का भारत के एविएशन सेक्टर से संबंध है। इसके चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर, GM गंगा राव, ने अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) टेक्नोलॉजी को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 2018 की टास्क फ़ोर्स में इंडस्ट्री एक्सपर्ट के तौर पर काम किया था।

प्रमुख खबरें

मायावती के आरोपों पर Akhilesh Yadav का पलटवार, कहा- SP कभी गठबंधन नहीं तोड़ती

पुणे में Rahul Gandhi के कार्यक्रम में पैसे की गूंज? BJP ने लगाया Influencers को ₹35,000 देने का आरोप

Palmistry: हथेली के ये शुभ निशान दिलाते हैं Money और Prestige, क्या आप भी हैं भाग्यशाली

Dehradun में Car Accident से महिला की मौत, दोपहिया वाहनों को मारी थी टक्कर