July electricity consumption in India बढ़कर 170.7 अरब यूनिट हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 02, 2026

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारत की बिजली की खपत जुलाई में सालाना आधार पर 10.93 प्रतिशत बढ़कर 170.70 अरब यूनिट (बीयू) हो गई। अत्यधिक उमस के कारण देश के कई हिस्सों में एयर कंडीशनर जैसे ठंडक प्रदान करने वाले उपकरणों का उपयोग बढ़ने से ऐसा हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जुलाई, 2025 में देश की कुल बिजली खपत 153.88 बीयू थी।

पिछले साल मई में बिजली की मांग 230.99 जीडब्ल्यू थी। पिछली गर्मियों में, अधिकतम बिजली मांग जून, 2025 में 242.77 जीडब्ल्यू दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि चालू मानसून में उमस भरी स्थितियां बनी रहने से अगस्त में भी बिजली की मांग स्थिर बनी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Indonesia में मदुरा द्वीप के पास Ferry में आग लगने से 5 लोगों की मौत, 41 लापता

Rahul Gandhi ने Friendship Day पर खुद को बताया छात्र, युवाओं के लिए साझा किया खास संदेश

अरुणाचल प्रदेश में Muskaan 2.0 अभियान शुरू, बच्चों की सुरक्षा होगी मजबूत

Pokhran में वायुसेना का रोटर क्लैप-तृतीय अभ्यास संपन्न, ड्रोन रोधी क्षमता का परीक्षण