विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत का उभरना असाधारण है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

वाशिंगटन। भारत के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़े लोकतंत्र और शायद सर्वाधिक जीवंत देश के रूप में भारत का उभरना सचमुच में असाधारण है। अमेरिका में नियुक्त भारत के उप राजदूत संतोष झा ने बुधवार को वाशिंगटन में कहा कि भारत की सफलता का कुछ श्रेय शासन में जन भागीदारी की ऐतिहासिक परपंरा को भी जाता है। 


इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने फिर उगला भारत पर जहर

 

उन्होंने एक सेमिनार में अपने मुख्य भाषण में कहा, ‘‘द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे बड़े लोकतंत्र और शायद सर्वाधिक जीवंत देश के रूप में भारत का उभरना सचमुच में असाधारण है।’’ सेमिनार में अमेरिकी मीडिया, शैक्षणिक संस्थानों, अमेरिकी एजेंसियों और थिंक टैंक से 150 से भी अधिक प्रतिनिधि शरीक हुए। 

 

इसे भी पढ़ें- UN के फिलस्तीनी क्षेत्रों में हालात का जायजा लेने का इजराइल ने किया विरोध

 

इसका आयोजन भारतीय दूतावास ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और हडसन इंस्टीट्यूट थिंक टैंक के सहयोग से किया था। अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने कहा कि सिर्फ एक लोकतांत्रिक सरकार ही भारत में समाज के सभी तबके के हितों को संतुष्ट कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि भारत में लोकतंत्र सफल हुआ और उसकी सफलता इसके डीएनए में है।’’

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal