महिला विश्व कप क्वार्टर फाइनल में कोरिया के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2022

पोटचेफस्ट्रूम। टूर्नामेंट में अब तब अजेय रही आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम शुक्रवार को यहां जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में कम रैंकिंग वाले दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। भारत पूल डी में तीन मैच में तीन जीत से अधिकतम नौ अंक जुटाकर शीर्ष पर रहा। भारत ने वेल्स (5-1), जर्मनी (2-1) और मलेशिया (4-0) को शिकस्त दी। टीम ने इस दौरान 11 गोल किए जबकि उसके खिलाफ सिर्फ दो गोल हुए। दूसरी तरफ कोरिया की टीम ग्रुप सी में सिर्फ तीन अंक के साथ बेहतर गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर रही। कोरिया के पूल में अर्जेन्टीना की टीम अधिकतम नौ अंक जुटाकर शीर्ष पर रही।

इसे भी पढ़ें: हर मजहब के लोग हुए आतंकवाद के शिकार! जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रिलीज की Untold Kashmir Files

सलीमा ने कहा, ‘‘हमारे पास तेज गति से खेलने वाली खिलाड़ी हैं। हम उन्हें हराना चाहते हैं लेकिन कोरिया की टीम अच्छी है और हमें एक टीम के रूप में उनके खिलाफ खेलना होगा।’’ दिन के अन्य क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा जबकि इंग्लैंड की टीम अमेरिका से भिड़ेगी। अर्जेन्टीना को जर्मनी का सामना करना है। जूनियर महिला विश्व कप का आयोजन पिछले साल दिसंबर में होना था लेकिन दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के ओमिक्रोन प्रारूप के खतरे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। जूनियर विश्व कप में चार बार हिस्सा लेने वाले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 में रहा था जब टीम ने कांस्य पदक जीता। भारत पिछले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह