भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता: Piyush Goyal इस सप्ताह Brussels का दौरा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल प्रस्तावित व्यापार समझौते पर अपने यूरोपीय संघ के समकक्ष के साथ बातचीत के लिए इस सप्ताह ब्रुसेल्स का दौरा करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि मंत्री कल रात रवाना होंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर बातचीत करने के लिए मंत्री सात जनवरी को सबसे पहले लिकटेंस्टीन का दौरा करेंगे।

लिकटेंस्टीन यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) का सदस्य है। भारत और ईएफटीए ने एक अक्टूबर, 2025 को एक मुक्त व्यापार समझौता लागू किया। ईएफटीए के अन्य सदस्य आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू