India-European संघ आपसी साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2023

भारत और यूरोपीय संघ ने कहा है कि वे मूलभूत मूल्यों को साझा करते हैं और एक बहु-ध्रुवीय दुनिया में सुरक्षा, समृद्धि और सतत विकास सुनिश्चित करने में दोनों का साझा हित है। दोनों देशों ने एक साझा बयान में यह भी कहा कि दोनों पक्ष विकास की गति को बढ़ाने और आधुनिक डिजिटल तकनीक तैनात करने के लिए आपसी साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिससे दोनों ही देशोंको फायदा होगा। भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं तकनीकी परिषद (टीटीसी) की पहली बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने कहा कि वे दोनों ही चुनौतीपूर्ण और अस्थिर वैश्विक राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

ब्रसेल्स में मंगलवार शाम को संपन्न हुई बैठक की सह-अध्यक्षता यूरोप की ओर से कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्ग्रेथ वेस्टेगर और वाल्डिस डोंब्रोव्स्की ने की। इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, कौशल विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर मौजूद थे। संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘भू-रणनीतिक चुनौतियों ने यूरोपीय संघ और भारत के साझा हित को मजबूत किया है ताकि साझा मूल्यों के आधार पर सुरक्षा, समृद्धि और सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके। टीटीसी यूरोपीय संघ-भारत द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने में मदद करेगा, जो फिलहाल ऐतिहासिक रूप से उच्च स्तर पर है। वर्ष 2022 में 120 अरब यूरो मूल्य की वस्तुओं का कारोबार हुआ, जबकि इसी वर्ष 17 अरब यूरो मूल्य के बराबर डिजिटल उत्पादों और सेवाओं का कारोबार हुआ था।’’

बयान के मुताबिक, दोनों पक्षों ने नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभुता के सिद्धांतों का पूर्ण सम्मान, क्षेत्रीय अखंडता, पारदर्शिता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के महत्व पर भी जोर दिया। संयुक्त बयान में वैकल्पिक आधार पर टीटीसी की वार्षिक बैठक यूरोपीय संघ और भारत के बीच कराने का आह्वान किया गया। इसकी अगली बैठक वर्ष 2024 की शुरुआत में भारत में होना प्रस्तावित है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, सोनिया-प्रियंका रहीं मौजूद, कांग्रेस ने कहा- लड़ेंगे और जीतेंगे

CBSE Result 2024: सीबीएसई जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेंगा, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या गुरुचरण सिंह ने खुद किया अपने लापता होने का प्लान? पुलिस की बातों ने लोगों को किया हैरान

Baramati में ननद जीतेगी या भाभी? Supriya Sule Vs Sunetra Pawar की भिड़ंत में Sharad Pawar और Ajit की प्रतिष्ठा दाँव पर