देश का निर्यात कारोबार अप्रैल में तीन गुना बढ़ा,वाणिज्य मंत्रालय ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

नयी दिल्ली।देश का निर्यात कारोबार अप्रैल माह में करीब तीन गुना बढ़कर 30.21 अरब डालर पर पहुंच गया।पिछले साल इसी माह में 10.17 अरब डालर का निर्यात किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के रविवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इस दौरान आयात भी दो गुना से अधिक बढ़कर 45.45 अरब डालर पर पहुंच गया जो कि एक साल पहले अप्रैल महीने में 17.09 अरब डालर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘भारत अप्रैल माह में शुद्ध रूप से आयातक रहा है और महीने का व्यापार घाटा 15.24 अरब डालर पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: महिंद्रा एंड महिंद्रा मेरू कैब में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 100 प्रतिशत करेगी

यह आंकड़ा अप्रैल 2020 के व्यापार घाटे के आंकड़े 6.92 अरब डालर के मुकाबले दोगुने से अधिक है।’’ पिछले साल कोविड- 19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से निर्यात कारोबार में 60.28 प्रतिशत की तीव्र गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं इस साल मार्च में निर्यात 60.29 प्रतिशत बढ़कर 34.45 अरब डालर पर पहुंच गया। अप्रैल 2021 में तेल आयात 10.8 अरब डालर का रहा जो कि एक साल पहले इसी माह में 4.65 अरब डालर रहा था। अप्रैल माह में जिन वस्तुओं के निर्यात में सकारात्मक रुख रहा उनमें रत्न एवं आभूषण, जूट, कालीन, हस्तशिल्प, चमड़ा, इलेक्ट्रानिक सामान, तेल खल, काजू, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पापद, समुद्री उत्पाद और रसायन शामिल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण