India Exports की शानदार शुरुआत, Global Challenges के बावजूद April में 14% की ज़बरदस्त ग्रोथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2026

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश का निर्यात अप्रैल में 13.78 प्रतिशत बढ़कर 43.56 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि अप्रैल में आयात में पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 71.94 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान व्यापार घाटा 28.38 अरब डॉलर रहा।

अग्रवाल ने कहा कि पिछले महीने पश्चिम एशिया को भारत का निर्यात 28 प्रतिशत घटकर 4.16 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल 2025 में यह 5.78 अरब डॉलर था। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया से आयात अप्रैल में 31.64 प्रतिशत घटकर 10.47 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 15.32 अरब डॉलर था।

प्रमुख खबरें

Makkah Pact: सऊदी अरब पर हूती हमलों के खिलाफ एक हुए Pakistan और तुर्किये

Adani Group का पूंजीगत व्यय 41 प्रतिशत बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान

संसद में Delimitation Bill पर घमासान, जानिए महिला आरक्षण से जुड़ा पूरा विवाद

Trump Officials के सैन्य ठिकानों में रहने पर US Lawmakers ने Pentagon से मांगा खर्च का हिसाब