Diplomatic Update: BNP स्थापना दिवस पर भारत की शुभकामनाएं, High Commissioner ने कहा- People-to-People Ties है जरूरी

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2026

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने मंगलवार को बांग्लादेश के स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारी मंत्री अब्दुल मोईन खान से मुलाकात की और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। इस बैठक में राज्य मंत्री मीर शाहे आलम भी शामिल हुए। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि भारत बांग्लादेश के आंतरिक मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा। उन्होंने कहा मैं बांग्लादेश की अंदरूनी राजनीति के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। हमें कुछ कहना भी नहीं चाहिए। वहां के लोग ही इसे सबसे बेहतर समझेंगे। चुनी हुई सरकार ही सबसे अच्छी तरह जानती है कि लोगों के लिए क्या अच्छा है।"

हाई कमिश्नर ने सत्ताधारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के 48वें स्थापना दिवस के मौके पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "आज BNP का स्थापना दिवस है और इस मौके पर मैं BNP और पार्टी के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने कॉजपा के छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियां रद्द कीं

आरबीआई आंकड़े: पहली तिमाही में देश का कैड बढ़कर 4.2 अरब डॉलर पहुंचा

कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 13 और निफ्टी 25 अंक फिसला

जवाब जिनका नहीं (व्यंग्य)