स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान, कहा- सबसे तेज गति से 40 लाख लोगों को टीका लगाने वाला देश बना भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि 18 दिन के भीतर देश में 40 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए हैं और इसके साथ ही भारत सबसे तेज गति से इस आंकड़े तक पहुंचने वाला देश बन गया है। बुधवार सुबह तक देश में 41 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए। मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 रोधी टीके लगाने के मामले में भारत एक फरवरी को दुनिया के शीर्ष पांच देशों की सूची में था। भारत तेज गति से यह टीकाकरण जारी रखेगा।’’

इसे भी पढ़ें: SC ने ट्रैक्टर परेड हिंसा संबंधी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा- सरकार कर रही जांच

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 97.08 फीसदी है जो कि वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा दरों में से एक है। इसने कहा कि 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 5,000 से कम मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत दर (1.91) से ज्यादा है। केरल में साप्ताहिक संक्रमण दर सबसे ज्यादा 12 फीसदी है। वहीं, सात फीसदी के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 41,38,918 लाभार्थियों को टीके लगे हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,88,762 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में से 83.01 फीसदी मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में सबसे ज्यादा 5,716 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में 110 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं