भारत सबसे तेजी से बढ़ता फिनटेक बाजार, वित्तीय नवाचार में अमेरिका से आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

वाशिंगटन। रिपब्लिक पार्टी के सीनेटर स्टीव डेंस ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला फिनटेक बाजार है और वित्तीय नवाचार के मामले में अमेरिका से काफी आगे है। मोंटाना के सांसद ने कहा कि अमेरिका को चीन से एक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसने डिजिटल युआन की पेशकश की है, और उन्हें लगता है कि यह एक दिन दुनिया की प्रमुख आरक्षित मुद्रा के रूप में डॉलर की जगह ले लेगी। उन्होंने केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा नीति पर सीनेट की बैंकिंग, आवास और शहरी मामलों की उपसमिति के समक्ष कहा, ‘‘डिजिटल युआन के अलावा भी ये कोई छिपी हुई बात नहीं है कि चीन और कई अन्य देश वित्तीय नवाचार के मामले में हमसे बहुत आगे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: भारत बायोटेक को बड़ा झटका, अमेरिका में कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की नहीं मिली इजाजत

उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते फिनटेक बाजारों में से एक है। वास्तव में, भारत द्वारा 2020 में किया गया कुल तत्काल भुगतान चीन की तुलना में लगभग 10 अरब अमेरिकी डॉलर अधिक था। यह आंकड़ा भारत में 25.5 अरब डॉलर और चीन में 15.7 अरब डॉलर रहा।’’ डेंस ने कहा कि भारत और चीन की तुलना में अमेरिका में सिर्फ 1.2 अरब डॉलर का तत्काल भुगतान किया गया। फिनटेक ऐसी वित्तीय कंपनियां हैं, जो काम में तेजी लाने और लागत में कटौती के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka । क्या कोई पंजा आपकी संपत्ति लूट सकता है? Belagavi की जनता से PM Modi ने पूछा सवाल, Congress को दी ये चेतवानी

उधमपुर में आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा गार्ड हुआ घायल

12 साल बाद गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, कैसा होगा इसका असर विभिन्न राशियों पर जानें सिर्फ यहां

बादल ने धर्म का इस्तेमाल हमेशा अपने निहित स्वार्थों के लिए किया : Bhagwant Mann