आर्थिक सर्वेक्षण कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई, मजबूत नींव को दर्शाता है: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि संसद में पेश किया गया आर्थिक सर्वेक्षण कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई और अर्थव्यवस्था की नींव को दर्शाता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह आर्थिक सर्वेक्षण आर्थिक विकास की व्यापक संभावनाओं, नवाचार को और गति देने के महत्व और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में आगे के रास्ते पर जोर डालता है। आम बजट से पहले संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के अनुमानों के मुताबिक भारत की आर्थिक वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में 11 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच जाएगी और महामारी के चलते आर्थिक संकुचन के बाद ‘वी’ आकार (गोता खाने के तीव्र वृद्धि) का सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 31 मार्च 2021 को खत्म हो रहे चालू वित्त वर्ष के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में रिकॉर्ड 7.7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया गया है। भारत में इससे पहले जीडीपी में 1979-80 में सबसे अधिक 5.2 प्रतिशत का संकुचन हुआ था। आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में कहा गया है कि कृषि क्षेत्र में वृद्धि जारी है, जबकि कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते सेवा, विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा

अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines