दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए भारत पर जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2022

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईसीसी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लोकेश राहुल की टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम गेंदबाजी की थी। इसे ध्यान में रखते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तय किया।

इसे भी पढ़ें: एक करोड़ 48 लाख रुपये की नकदी एवं गहनों के साथ यात्रा कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

राहुल ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं हुई। मैदानी अंपायर मराइस इरास्मस और बोंगानी जेले के अलावा तीसरे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने रविवार को मैच के बाद यह आरोप लगाये थे। दक्षिण अफ्रीका ने को इस मैच को चार रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 की शानदार जीत दर्ज की।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए

White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमति

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले