भारत ने एक साथ उड़ाई 10 मिसाइलें, घबराए कई देश!

By अभिनय आकाश | Apr 09, 2026

भारत को इतनी बड़ी सफलता मिली है जिसने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। भारत ने वो कर दिखाया है जो आज तक दुनिया में कोई भी नहीं कर सका। ना ही यूनाइटेड स्टेट्स यानी कि ना ही अमेरिका, ना ही रशिया, ना ही चाइना और ना ही इजराइल। लेकिन भारत सबको पीछे छोड़कर नंबर वन बनने की ओर अब बढ़ चुका है। दरअसल बता दें कि भारत ने अब ऐसी ताकतवर मिसाइल डिजाइन और टेक्नोलॉजी तैयार कर ली है जो दुश्मन के सबसे मजबूत सिस्टम को भी चुनौती दे सकती है। अगर आपको लगे कि दुनिया की सबसे ताकतवर मिसाइल डिफेंस सिस्टम आपको बचा सकती है तो आप गलतफहमी में हैं क्योंकि भारत की यह जो नई मिसाइल है यह उस भरोसे को तोड़ने जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: रात 8:30 बजे भारत ने मचाया 193 देशों में तहलका, मिली ऐतिहासिक जीत!

ये सभी सिस्टम सीधी उड़ान वाली मिसाइलों को रोकने के लिए बनाए गए हैं। लेकिन भारत की ये जो नई मिसाइल है यह रास्ता बदल सकती है अपने आप। नकली टारगेट यानी कि डीकोस छोड़ सकती है। रडार से यह बच सकती है। यानी जो दिखेगा वो असल में होगा नहीं। और जो असल में होगा वो रोक पाना उसे रोक पाना दुश्मन देशों के लिए काफी मुश्किल होगा। इस नई मिसाइल को अग्नि5 से हल्का बनाने पर भी काम किया जा रहा है और हो सकता है कि इसे हल्का भी बनाया जाए। स्टील की जगह यहां पर एडवांस कंपोजिट मटेरियल का इस्तेमाल है। इससे वजन कम होगा और ईंधन की बचत भी होगी और रेंज भी बढ़ाई जाएगी। अब यह क्यों अहम है भारत के लिए? किस तरीके से यह गेम चेंजर है उसे भी बता देते हैं। क्योंकि बता दें कि अब भारत के पास होगा लंबी दूरी से सटीक हमला, मल्टीपल वॉर हेड और इसके साथ ही एंटी मिसाइल डिफेंस को चकमा देने की क्षमता। इसका मतलब सीधा-सीधा साफ यह है कि दुश्मन चाहे जितनी भी तैयारी कर ले अब पूरी तरह से वह सुरक्षित रह नहीं पाएगा।

प्रमुख खबरें

हताश डेविड मिलर का कप्तान अक्षर पटेल ने बढ़ाया हौसला, ड्रेसिंग रुम का बदल दिया पूरा माहौल

Mehbooba Mufti बोलीं- Pakistan ने World War होने से बचा लिया, Omar Abdullah ने India की Israel से दोस्ती पर उठाये सवाल

Women Health: ये 5 Super Drinks रखेंगी मां और बच्चे को Healthy, दिनभर रहेगी भरपूर Energy

कहां गए शांति के कपोत उड़ाने वाले?