संतान की लंबी आयु के लिए 3 अक्तूबर को रखा जाएगा Jitiya Vrat, ये हैं शुभ पूजा मुहूर्त

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 27, 2026

हिंदू धर्म व्रत-त्योहार का खास महत्व है। जितिया व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया व्रत को रखा जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस शुभ दिन पर महिलाएं अपनी संतान की तरक्की, लंबी आयु, अच्छी सेहत के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

जितिया 2026 कब है?

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 3 अक्तूबर 2026 को सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर शुरु होगी। इस व्रत का समापन अगले दिन यानी 4 अक्तूबर को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। वहीं, जितिया व्रत 3 अक्तूबर 2026, शनिवार को रखा जाएगा। इसके अलावा, जितिया व्रत का पारण 4 अक्तूबर 2026, रविवार को किया जाएगा।

जितिया 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक।
प्रदोष काल: शाम 6 बजकर 5 मिनट से रात 8 बजकर 29 मिनट तक।
निशिता मुहूर्त: रात 11 बजकर 46 मिनट से देर रात 12 बजकर 35 मिनट तक।

3 अक्तूबर 2026, शनिवार का चौघड़िया

दिन का चौघड़िया
काल: सुबह 6:14 से 7:43 तक
शुभ: सुबह 7:43 से 9:12 तक
रोग: सुबह 9:12 से 10:41 तक
उद्वेग: सुबह 10:41 से दोपहर 12:11 तक
चर: दोपहर 12:11 से 1:40 तक
लाभ: दोपहर 1:40 से 3:09 तक
अमृत: दोपहर 3:09 से शाम 4:38 तक
काल: शाम 4:38 से 6:07 तक

रात्रि का चौघड़िया

लाभ: शाम 6:07 से रात 7:38 तक
उद्वेग: रात 7:38 से 9:09 तक
शुभ: रात 9:09 से 10:40 तक
अमृत: रात 10:40 से 12:11 तक
चर: रात 12:11 से 1:42 तक
रोग: रात 1:42 से 3:13 तक
काल: सुबह 3:13 से 4:44 तक
लाभ: सुबह 4:44 से 6:15 तक

जितिया व्रत में क्या करना चाहिए?

व्रत के एक दिन पहले नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है। फिर घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करके सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। इस दौरान मरुआ की रोटी और नोनी का साग खाया जाता है।

जितिया व्रत में भक्ति भाव से पूजा-अर्चना और माता जितिया का स्मरण करें। व्रत पूरा होने के बाद विधि-विधान से व्रत का पारण किया जाता है। फिर जरुरतमंदों के अपनी सामर्थ्य के अनुसाक दान देना भी शुभ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप