खस्ताहाल है पाकिस्तान, महंगाई छू रही आसमान, भारत की बुलेट के रफ्तार से भाग रही GDP के आगे पड़ोसी मुल्क के विकास दर ने तो चौंका दिया

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2023

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने अपने देश की अर्थव्यवस्था के बारे में अहम आंकड़े पेश किए और ये आंकड़े प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार के सामने चुनौती को रेखांकित करने वाले हैं। पाकिस्तान आर्थिक सर्वेक्षण 2022/23 के अनुसार, देश की वास्तविक जीडीपी में केवल 0.29% की वृद्धि हुई है। कृषि क्षेत्र में 1.55% की वृद्धि हुई जबकि उद्योगों में 2.94% की गिरावट आई। पाक जीडीपी में लगभग 60% योगदान देने वाले सेवा क्षेत्र में केवल 0.86% बढ़ोतरी हुई है। इस सर्वेक्षण में 30 जून को खत्म हो रहे वित्त वर्ष में राजनीतिक अस्थिरता और अभूतपूर्व बाढ़ के बीच सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया है।

इसे भी पढ़ें: फारूक अब्‍दुल्‍ला, महबूबा मुफ्ती हो या PoK के नेता सभी का रोजगार कश्मीर मसले से चल रहा, पाकिस्‍तानी पत्रकार का कड़वा सच आयोजकों के लिए बना मुसीबत

हालांकि आर्थिक सर्वेक्षण में कर संग्रह में उच्च वृद्धि के तौर पर सकारात्मक तथ्य भी सामने आया है। संघीय राजस्व बोर्ड ने जुलाई 2022 से अप्रैल 2023 तक 5637.9 अरब रुपये का कर संग्रह किया जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 4855.8 अरब रुपये की तुलना में 16.1 प्रतिशत अधिक है। बता दें कि भारत की जीडीपी (जीडीपी) इन दिनों तेजी से बढ़ रही है। हाल में आए जीडीपी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.2 प्रतिशत रही है। 

प्रमुख खबरें

India-Australia के बीच जो समझौते हुए हैं उससे रक्षा-सुरक्षा का पूरा परिदृश्य ही बदल जायेगा

हिमाचल में Business करना होगा आसान, CM Sukhu ने सिंगल विंडो सिस्टम सुधारने का दिया निर्देश

शरीयत नहीं, संविधान चलेगा... 15 साल की मुस्लिम बच्चियों को ‘शादी लायक’ बताने वालों को Allahabad High Court कोर्ट ने सुनाई खरी खरी

हम भारतीय दूध में चीनी जैसे...PM Modi ने Melbourne में भारतीय समुदाय को दिया दोस्ती का क्रेडिट