Gold Demand में सुधार से जुलाई में बढ़ा आयात, WGC ने जताई मजबूती की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

देश में सोने की मांग में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। सोने की अपेक्षाकृत कम और स्थिर कीमतों को खरीदारी के अवसर के रूप में देखे जाने से आगामी त्योहारी मौसम में बिक्री मजबूत रहने की उम्मीद बढ़ी है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने यह संभावना जताई है।

इससे दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है और आभूषण कारोबार में मांग सुधरी है। सोने के गहने बनाने वालों को भी मिलने वाले ऑर्डर बढ़ गए हैं। डब्ल्यूजीसी ने कहा कि पुराने सोने की अदला-बदली अब भी खरीदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कीमतों में तेजी के दौरान भौतिक सोने में निवेश की मांग कुछ कम हुई, लेकिन यह अब भी मजबूत बनी हुई है। हाल में कीमतों में फिर तेजी आने से निवेशकों की सोने में दिलचस्पी भी बढ़ी है। सोने का आयात भी जुलाई के दौरान बढ़ा।

लगातार दो महीने की कमजोरी के बाद जुलाई में सोने का आयात मूल्य बढ़कर 4.16 अरब डॉलर हो गया, जो जून के 1.97 अरब डॉलर की तुलना में दोगुने से अधिक है। मात्रा के लिहाज से आयात जून के करीब 20 टन से बढ़कर इसके 40-45 टन रहने का अनुमान है। डब्ल्यूजीसी ने कहा कि आयात में यह बढ़ोतरी त्योहारी मौसम से पहले भौतिक मांग और खुदरा विक्रेताओं तथा विनिर्माताओं द्वारा स्टॉक जमा करने का संकेत देते हैं।

इसके साथ, पुराने आभूषणों की जगह नए आभूषण लेने से आने वाला पुनर्चक्रित सोना भी आपूर्ति में योगदान दे रहा है। इसके बावजूद, कुल माल आयात में सोने की हिस्सेदारी करीब पांच प्रतिशत रही, जबकि जनवरी-मार्च के दौरान इसका औसत 11 प्रतिशत था। डब्ल्यूजीसी ने कहा कि ऊंची सोने की कीमतें आगे भी आभूषणों की खरीद को प्रभावित कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Inflation पर RBI में खींचतान: Sanjay Malhotra को राहत का भरोसा, पूनम गुप्ता ने दी Rate Hike की चेतावनी

NADA DG Anant Kumar बोले- साझा प्रयासों से रुकेगी Doping, जागरूक रहें खिलाड़ी

Investcorp ने 20Cube 3PL को 500 करोड़ रुपये में खरीदा, अतिरिक्त निवेश भी होगा

Delhi में अवैध रूप से रह रहा Pakistani national हिरासत में, FRRO को सौंपा