भारत को एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन चार स्वर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2019

हांगकांग। विश्वेंद्र सिंह ने दस हजार मीटर पैदल चाल में 44.09.75 मिनट के समय के साथ चैम्पियनशिप रिकार्ड कायम किया जिससे एशियाई युवा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किये। इस स्पर्धा का कांस्य पदक भी भारत के नाम रहा। परमजीत सिंह बिष्ट44.21.96 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पैदल चाल में पिछला रिकार्ड भी भारतीय खिलाड़ी संजय कुमार (45:30.39)के नाम था।

इसे भी पढ़ें: आतंकी हमले के बाद न्यूजीलैंड के सुरक्षित स्थल होने की छवि हुई खराब

भारत के उसैद खान ने पुरुषों के डेकाथलन में शुक्रवार की बढ़त को शनिवार को भी बरकरार रखते हुए 6952 अंक के चैम्पियनशिप रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कुवैत के मोहम्मद अलफेरास (6671 अंक) के रिकॉर्ड को तोड़ा। इस स्पर्धा में भारत के अंसार अली (5943) ने कांस्य पदक हासिल किया। महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में तबिता पी.एम ने चौथे प्रयास में 5.86 मीटर की कूद के साथ अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत की अमब्रिखा नारजारे 5.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रही। 

इसे भी पढ़ें: टेस्ट गेंदबाज का ठप्पा लगने से एकदिवसीय में नहीं मिल रहा मौका: इशांत

पुरुषों के 400 मीटर दौड में अब्दुल रजाक ने 48.17 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण हासिल किया।  महिलाओं की 100 मीटर स्प्रींट में भारत की अवंतिका संताष नरालेने11.97 सेकंड के साथ पहले स्थान पर रही। पुरुषों के 2000 मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में भारत के अतुल कुमार ने6:00.45 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता। भारत दूसरे दिन के बाद सात स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक के साथ तालिका में पहले स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress