ये तो बहुत गलत बात है...अमेरिका से भारत को मिला F-35 फाइटर जेट का ऑफर, गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2025

प्रधानमंत्री मोदी से हुई वातचीत में उन्हें काफी सराहा और कई मुद्दों पर भारत के रुख को गंभीरता से समझने की कोशिश की। मोदी संग साइड प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल-कायदा, ISIS, जैम, लश्कर जैसे आतंकी संगठनों से भारत के साथ मिलकर लड़ने की तात कही गई। ट्रंप ने भारत-चीन विवाद में मदद की पेशकश की, लेकिन भारत ने तीसरे पक्ष की भूमिका को पहले की तरह खारिज किया। बयान में अपना नाम देख पाकिस्तान नाराज हुआ। अमेरिका ने भारत को अपना पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट F-35 देने की पेशकश की। ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत व्यापार घाटे को कम करने के लिए अमेरिका से F-35 समेत पहले से ज्यादा तेल,  गैस और सैनिक साजो सामान लेगा। 

इसे भी पढ़ें: Trump ने कुर्सी पीछे खींच बांग्लादेश पर कर दिया बड़ा खेल, मोदी भी रह गए हैरान

पाकिस्तान ने अमेरिका-भारत संयुक्त बयान में अपनी धरती से आतंकवाद के कथित प्रसार का संदर्भ दिए जाने पर आपत्ति जताई और इसे एकतरफा, भ्रामक और कूटनीतिक मानदंडों के विपरीत करार दिया। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने अमेरिका द्वारा भारत को हथियारों की बिक्री पर चिंता भी व्यक्त की और कहा कि इससे क्षेत्र में सैन्य असंतुलन बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान से आह्वान किया कि वह 26/11 के मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाने के लिए अपने प्रयास में तेजी लाए। ट्रंप ने इस नृशंस हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को भारत को प्रत्यर्पित करने को मंजूरी देने की घोषणा की है। खान ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि पाकिस्तान इस बात से आश्चर्यचकित है कि अमेरिका के साथ पाकिस्तान के आतंकवाद-रोधी सहयोग के बावजूद संयुक्त बयान में इस संदर्भ को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा, हम 13 फरवरी 2025 के भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य में पाकिस्तान-विशिष्ट संदर्भ को एकतरफा, भ्रामक और कूटनीतिक मानदंडों के विपरीत मानते हैं। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

America में Green Card के नए नियम लागू, Indian H-1B पेशेवरों पर होगा सीधा असर

LIC से 2684 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI ने Anil Ambani पर दर्ज की FIR

गृह मंत्रालय ने JPC को बताया, 10 साल में FCRA पंजीकृत NGO घटे लेकिन विदेशी फंड बढ़ा

Gujarat में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, IMD ने शनिवार के लिए जारी किया अलर्ट