भारत के पास जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था... कनिमोझी ने रूस में पाकिस्तान को किया बेनकाब

By अंकित सिंह | May 24, 2025

आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत की निरंतर प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, डीएमके की कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने रूसी संघ में कई उच्च-स्तरीय बैठकें कीं। प्रतिनिधिमंडल ने रूसी संसद के दोनों सदनों के सदस्यों और प्रमुख थिंक टैंकों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत के पास जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। लेकिन जब भारत ने जवाब दिया, तो हमने जिम्मेदारी से जवाब दिया। हमने सुनिश्चित किया कि कोई भी नागरिक प्रभावित न हो, सैन्य ठिकानों को कोई नुकसान न पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि हमने हमेशा ही इस दिशा में पहल की है, लेकिन दुर्भाग्य से, जब भी शांति वार्ता चल रही होती है, तो भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हमलों के कारण हमें भी नुकसान उठाना पड़ता है, और हर बार इसका संबंध पाकिस्तान से ही होता है। आखिरकार, अब समय आ गया है कि हम किसी भी बहाने को स्वीकार न करें और सच को सच कहें। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद और आतंकवाद को प्रायोजित करना दो अलग-अलग चीजें नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: Astrological Predictions: India-Pak tension, PM modi को लेकर क्या कह रहा ज्योतिष शास्त्र | Samaychakra

सांसद कनिमोझी करुणानिधि (डीएमके), राजीव राय (एसपी), कैप्टन बृजेश चौटा (बीजेपी), प्रेम चंद गुप्ता (आरजेडी), डॉ. अशोक कुमार मित्तल (आप) और पूर्व राजदूत मंजीव एस पुरी सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने मॉस्को में भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। रूसी संघ में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प