भारत ने यूक्रेन पर सही रूख अपनाया: जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2022

नयी दिल्ली|  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत ने यूक्रेन संघर्ष पर सही रूख अपनाया है और कहा कि यह बहुत पेचीदा मसला है जहां सबसे तात्कालिक मुद्दा युद्ध को बढ़ने से रोकना है।

जयशंकर ने यह भी कहा कि भारत दक्षिण एशिया पर बहुत अधिक ध्यान दे रहा है और पड़ोसी देश इस क्षेत्र के एकीकरण में नेतृत्व करने के लिए भारत की ओर देख रहे हैं।

मंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय में मोदी एट20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक पर एक चर्चा में बोल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने श्रीलंका को उसके आर्थिक संकट में मदद की है।

भाजपा के दो पूर्व प्रवक्ताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से उठे विवाद पर जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की छवि बदलने और खाड़ी देशों के साथ जुड़ाव और संबंधों पर बहुत ध्यान दिया है और कई देशों ने भारत के तर्क को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने इस टिप्पणी का मसला उठाया और कई देशों ने राजदूतों को बुलाकर यह मुद्दा उठाया।

जयशंकर ने कहा , “ हमने कहा है कि जो कहा गया है वह पार्टी के विचारों को नहीं दर्शाता है” और राजदूतों ने भी यही रेखांकित किया और ‘मेरे ख्याल से उन्होंने इस स्वीकार किया है।

प्रमुख खबरें

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा

Trump Administration की कार्रवाई पर US Court की टिप्पणी, Israel-Gaza विवाद पर विरोध करना मौलिक अधिकारों का हिस्सा