विश्व बैंक की विकास समिति में बोलीं निर्मला सीतारमण, भारत ने लचीलेपन और धैर्य के साथ किया कोविड संकट का सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2021

वाशिंगटन। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत ने कोविड-19 संकट का सामना लचीलेपन और धैर्य के साथ किया, और इसके खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। सीतारमण ने विश्व बैंक की विकास समिति में अपने संबोधन के दौरान कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक राहत के उपाय करने के अलावा, संकट को एक अवसर में बदलने के लिए महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधार भी किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के उपायों ने भारत के सतत आर्थिक विकास के लिए एक मजबूत नींव रखी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: भारतीय अर्थव्यवस्था इस वर्ष दोहरे अंक की वृद्धि हासिल करने के करीब: सीतारमण 

गौरतलब है कि महामारी के बावजूद भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 में 82.0 अरब अमेरिकी डॉलर का एफडीआई हासिल किया, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महामारी के दौरान जीवन और आजीविका, दोनों को बचाने के दोहरे लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!