भारत ने बना दिया ऐसा आयरन डोम, इजरायल भी देखकर रह जाएगा दंग

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2025

आपने इजरायल के आयरन डोम के बारे में खूब सुना होगा। इस एयर डिफेंस सिस्टम की फैन पूरी दुनिया है। मगर इजरायल के आयरन डोम में एक बहुत बड़ी कमी है। लेकिन इसी कमी का इलाज भारत ने ढूंढ निकाला है। भारत ने एक हथियार बनाया है। जिसने वो कर दिखाया है जो इजरायल का आयरन डोम नहीं कर पाया है। दरअसल, भारत ने एक ऐसा स्वदेशी आयरन डोम बनाया है। ऐसा माइक्रो मिसाइल सिस्टम जो काम तो आयरन डोम की तरह ही करेगा। लेकिन आयरन डोम की तरह फिजूल खर्जी नहीं करेगा। छोटे रॉकेट, ड्रोन और यूएवी पर महंगी मिसाइलों का इस्तेमाल करना कहीं से सही नहीं है। इसी का इलाज ढूंढते हुए भारत ने एक मिनट में 64 छोटी मिसाइल दागने वाला हथियार भार्गवास्त्र बना दिया है। भार्गवास्त्र के बार में आपको बताने से पहले ये बता देते है कि इजरायल के आयरन डोम की सबसे बड़ी कमी क्या है?

इसे भी पढ़ें: मोदी के दोस्त के अमेरिका की सत्ता में आते ही कैसे Adani की दुनिया हिला देने वाले की दुकान पर लगा ताला? शेयर भी बन गए Fire

छोटे हमलावर ड्रोन के लिए महंगी मिसाइलें इस्तेमाल करना न सिर्फ बेतुका, बल्कि फिजूलखर्ची भी होगी। इसलिए भारत ने छोटे ड्रोनों को एकसाथ नष्ट करने के लिए नया सिस्टम तैयार किया है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे 'भार्गवास्त्र' नाम दिया गया है, जो छोटे ड्रोनों से निपटने का सस्ता और प्रभावी तरीका है। इससे सेना के पैसे और संसाधन बचेंगे। भारत के इस पहले स्वदेशी माइक्रो-मिसाइल सिस्टम के टेस्ट इस हफ्ते गोपालपुर समुद्री फायरिंग रेंज मे हुए, जो सफल रहे। यह 6 किमी से भी ज्यादा दूर से उड़ने वाली छोटी मशीनों और ड्रोन का पता लगा सकता है। यह मोबाइल प्लैटफॉर्म एकसाथ 64 से ज्यादा माइक्रो मिसाइलें दाग सकता है। 

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित लौटे, सात अब भी लापता

Subhash Chandra का Mukesh Ambani पर हमला, TV18 पर 22,000 करोड़ के Debt विवाद में गलत जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

असम पुलिस ने 2021 से जब्त किए 3,253 करोड़ के ड्रग्स, 26,500 से ज्यादा गिरफ्तार: सीएम हिमंत

Carlos Alcaraz के लिए US Open की बड़ी चुनौती, चोट से उबरने के बाद Roman Safiullin के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान