भारत ने नेपाल की राजनीति में कभी हस्तक्षेप नहीं किया: ओली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2023

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ की एक हालिया टिप्पणी को लेकर भारत को विवाद में नहीं घसीटा जाना चाहिए जिसमें प्रचंड ने कहा था कि नेपाल में भारतीय कारोबारी सरदार प्रीतम सिंह ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के प्रयास किए थे। प्रंचड ने कहा था, “उन्होंने (सिंह ने) एक बार मुझे प्रधानमंत्री बनाने का प्रयास किया था।” प्रचंड ने एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में कहा, “ उन्होंने मुझे प्रधानमंत्री बनाने के लिए कई बार दिल्ली की यात्रा की और काठमांडू में राजनीतिक नेताओं के साथ कई दौर की बातचीत की।” उनकी टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है और कई हलकों से इसकी आलोचना हुई है और संसद की कार्यवाही भी ठप कर दी गई है।

ओली ने काठमांडू में यूएमएल की छात्र शाखा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में उक्त टिप्पणी की। ओली ने कहा, “ भारत ऐसा कभी नहीं कहता लेकिन हमारे प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि नेपाल की संप्रभुता नेपाली जनता या संसद में नहीं है और सरकार संसद से नहीं बनती बल्कि दिल्ली जाने से बनती है।’’ उन्होंने कहा कि प्रचंड का बयान हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता और राष्ट्रवाद के लिए झटका है।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit के कारण Delhi में Luxury Hotels के किराये में भारी उछाल, एक रात का रूम रेट पहुंचा लाखों के पार

Amrutanjan Healthcare का Mega Expansion: 2026-27 तक 1 लाख दवा दुकानों तक Direct Reach का लक्ष्य

अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा, मीरवाइज के बयान पर जम्मू-कश्मीर भाजपा का पलटवार

असम में तीन विदेशी नागरिकों की घुसपैठ नाकाम, सीएम हिमंत शर्मा ने दी जानकारी