भारत के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण, उन्हें दबाव में डालने की कोशिश करेंगे: हेड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2020

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि वे भारत के ‘अविश्वसनीय’ गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अपने कौशल का परीक्षण करना चाहेंगे और रविवार से शुरू होने वाले पहले अभ्यास मैच में उन्हें दबाव में डालने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरु होने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम भारत ‘ए’ के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी जिसमें टेस्ट विशेषज्ञ मैदान पर उतरेंगे। भारत के खिलाफ 2018 टेस्ट श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे हेड पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया ए का नेतृत्व करेंगे।

इसे भी पढ़ें: किसानों के समर्थन में आए पूर्व मुक्केबाजी कोच जीएस संधू, द्रोणाचार्य पुरस्कार लौटाने की पेशकश की

श्रृंखला का पहला टेस्ट 17 दिसंबर से दिन-रात्रि में खेला जाएगा। दौरे का दूसरा अभ्यास मैच 11 दिसंबर से होगा, जिसे गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। हेड ने कहा, ‘‘ यह दोनों (अभ्यास) मैच हमारे लिए काफी अहम है। यह सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ए के लिए अहम नहीं है बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी काफी जरूरी है। हम अच्छा खेल कर भारत को दबाव में लाने की कोशिश करेंगे।’’ सत्रह टेस्ट मैचों का अनुभव रखने वाले हेड ने कहा, ‘‘ मैं मैच शुरु होने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैंने नेट सत्र में काफी अभ्यास किया है और मैं थका नहीं हूं, मैं तरोताजा हूं।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में