भारत सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए है स्वर्ग, कुछ लोग दुष्प्रचार में लगे हैं: नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदायों समेत सभी वर्गों के अधिकार सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ लोग दुष्प्रचार और फर्जी खबरों के जरिये देश की एकता के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास हो रहा है और इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। मंत्री ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब इस्लामी देशों के संगठन ओआईसी ने भारत में कथित इस्लामोफोबिया की आलोचना की है। नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि एक बात साफ है, धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव भारतवासियों के लिए फैशन नहीं, बल्कि जुनून है। यह हमारे देश की ताकत है। इसी ताकत ने देश के अल्पसंख्यकों सहित सभी लोगों के धार्मिक, सामाजिक अधिकार सुरक्षित हैं। 

इसे भी पढ़ें: नकवी ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्षों से की बात, लॉकडाउन के पालन पर दिया जोर 

मंत्री ने कहा कि भारत मुसलमानों और सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए स्वर्ग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तुष्टिकरण के बिना सशक्तिकरण की भावना के साथ सबको विकास में जोड़ा जा रहा है। नकवी के मुताबिक संकट के समय में भी कुछ लोग दुष्प्रचार और फर्जी खबरों के माध्यम से देश की इस ताकत को कमजोर करने की साजिश में लगे हुए हैं। लोगों को इस साजिश को लेकर सजग रहना चाहिए। मंत्री के मुताबिक देश का माहौल खराब कर रहे लोग भारतीय मुसलमानों के दोस्त नहीं हो सकते।

प्रमुख खबरें

Karnataka Sex Scandal Case । पीड़ितों की हुई पहचान, संपर्क साधने में जुटी SIT Team, रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश में महिला T20 विश्व कप के Group A में

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप! लगभग 2 साल बाद टूटा रिश्ता

PM Modi 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे