भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, जानिए ये बड़ी बातें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को कहा भारत इस समय दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और यहां 73.2 अरब अमेरिकी डॉलर के 21 यूनिकॉर्न हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि 2022 तक 50 से अधिक स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो सकते हैं। यूनिकॉर्न ऐसी स्टार्टअप कंपनियों को कहते हैं, जिनकी कीमत एक अरब डॉलर से अधिक होती है। संधू ने कहा, ‘‘भारत में उद्यमशीलता तेजी से बढ़ी है। भारत 2020 में शीर्ष 50 नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाओं में एक था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और 73.2 अरब कीमत वाले 21 यूनिकॉर्न का घर है। कुछ अनुमानों के अनुसार 2022 तक 50 से ज्यादा सूनिकॉर्न स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो सकते हैं।’’

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा