भारत ने 'मिलन नौसैन्य अभ्यास' की मेजबानी की, लगभग 50 देश ले रहे हैं हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2024

नयी दिल्ली। भारत ने सोमवार को विशाखापत्तनम में लगभग 50 नौसेनाओं की भागीदारी के साथ नौ दिवसीय वृहद नौसैन्य अभ्यास शुरू किया, जो लाल सागर में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं सहित अस्थिर भू-राजनीतिक माहौल के बीच हो रहा है। अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया सहित अन्य देशों की नौसेनाएं मिलन अभ्यास के 12वें संस्करण में भाग ले रही हैं, जिसका लक्ष्य समान सोच वाले देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है। 

इसे भी पढ़ें: कोचिंग संचालक दे रहा था अभ्यर्थी की जगह UP Police की परीक्षा, हुआ गिरफ्तार

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘मिलन 2024 का लक्ष्य क्षेत्रीय सहयोग और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना, भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन और समझ को बढ़ावा देना और सर्वोत्तम परंपराओं एवं विशेषज्ञता को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

प्रमुख खबरें

Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक