खामनेई के जनाजे से पहले मोदी ने ईरान फोन घुमाया, क्या बात कर ली?

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिश्कियान से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत के दौरान ईरान के राष्ट्रपति प्रदेशयान ने हाल के घटनाक्रम और आगे की रणनीति की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी। इसके जवाब में पीएम मोदी ने क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया और कहा कि सभी विवादों का हल सिर्फ बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकल सकता है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इलाके में लंबे समय तक शांति और स्थिरता बनी रहे। इसके लिए लगातार कोशिशें जारी हैं। साथ ही समुद्री रास्तों से जहाजों की आवाजाही और अंतरराष्ट्रीय व्यापार बिना किसी रुकावट के चलता रहे यह भी बेहद अहम है। इस बातचीत में पीएम मोदी ने समुद्री रास्तों पर जोर दिया। बातचीत का बड़ा मुद्दा एक तरह से होर्मुज रहा। 

इसे भी पढ़ें: भारत का बड़ा खेल, अचानक अमेरिका जा रहे मोदी, टेंशन में चीन

वहीं विदेश मंत्री जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराची के बीच कई बार बातचीत हुई। इसके अलावा ब्रिक्स में विदेश मंत्रियों, ऊर्जा मंत्रियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठकों में भी दोनों देशों के बीच लगातार संवाद जारी रहा। हालांकि ईरान की ओर से भी जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति विदेशयान ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को लेकर भारत के रुख और प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया को मिलकर ऐसा माहौल बनाना होगा जहां ताकत के बजाय बातचीत और कूटनीति से समस्याओं का समाधान निकले। 

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार